Trending

पहलवान विनेश फोगाट चोट के चलते एशियन गेम्स से बाहर

नई दिल्ली: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट चोट की वजह से एशियन गेम्स से बाहर हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विनेश फोगाट 13 अगस्त को प्रेक्टिस के दौरान चोटिल हुई थीं। उन्होंने ट्वीट से अपने चोटिल होने की जानकारी दी।

मंगलवार को विनेश ने एक ट्वीट में लिखा, कि वह घुटने की चोट के कारण एशियाई खेल 2023 से बाहर हो गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को घुटने की सर्जरी होगी।

स्कैन करने के बाद डॉक्टरों ने बोला है कि सर्जरी ही मेरे लिए एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि 17 अगस्त को मुंबई में मेरी सर्जरी होगी, भारत के लिए एशियाई खेल में गोल्ड जीतना मेरा सपना था, जो मैंने 2018 में जकार्ता में जीता था।

वह आगे लिखती है कि इस बार चोट की वजह से मेरी उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। मैंने संबंधित अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचा दी है, ताकि रिजर्व खिलाड़ी को एशियन गेम्स के लिए भेज सकें।

दरअसल ओलंपिक एसोसिएशन की तरफ से गठित एडहॉक कमेटी ने विमेंस के 53 किलो वेट में विनेश को और पुरुष के 65 किलो वेट में बजरंग को बिना ट्रायल के ही भेजने का फैसला किया था।

एडहॉक कमेटी की तरफ से 22 और 23 अगस्त को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुए ट्रायल में 53 किलो वेट में विनेश अंतिम टॉप पर थीं।