Trending

इस वजह से श्रीलंकाई क्रिकेटर वानिंदु हसरंगा ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

सीमित ओवरों की क्रिकेट पर फोकस  करने के लिए श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। इस दौरान श्रीलंका क्रिकेट ने बोला कि, उसने हसरंगा का फैसला स्वीकार कर लिया है।

हसरंगा ने 2020 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने सिर्फ चार टेस्ट खेले, जिनमें उन्होंने चार विकेट लिए। हसरंगा ने अपना अंतिम टेस्ट 2021 में पल्लेकल में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।

श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एश्ले डिसिल्वा ने बोला, ‘‘हम उनके फैसले को स्वीकार करेंगे और हमें विश्वास है कि हसरंगा सीमित ओवरों की क्रिकेट में हमारी टीम के अहम हिस्सा बने रहेंगे।

हसरंगा श्रीलंका की सीमित ओवरों की टीम के अहम अंग है। वह स्पिन विभाग की अगुवाई करते है और निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज है। उन्होंने अभी तक 48 वनडे में 67 विकेट लेने के अलावा 832 रन बनाए है।

हसरंगा ने अभी तक 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है जिनमें उन्होंने 91 विकेट लेने के साथ 533 रन बनाए है। वह इस फॉर्मेट में दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग में खेलते है। आईपीएल में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से खेलते है।