Trending

नहीं रहे भारत के महान फुटबॉलर मोहम्मद हबीब

नई दिल्ली : सत्तर के दशक के भारत के महान फुटबॉलर और पेले की न्यूयॉर्क कोस्मोस के खिलाफ मोहन बागान के लिये गोल करने वाले मोहम्मद हबीब का निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे।

बैंकाक में 1970 एशियाई खेल में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के सदस्य रहे हबीब ने मोहन बागान, ईस्ट बंगाल और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के लिये खेला था।

बाद में वह टाटा फुटबॉल अकादमी के कोच भी रहे। भूलने की बीमारी और पार्किंसन से जूझ रहे हबीब ने हैदराबाद में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां है। उन्होंने हल्दिया में भारतीय फुटबॉल संघ अकादमी के मुख्य कोच के रूप में भी काम किया।

हबीब ने 1977 में ईडन गार्डन पर बारिश के बीच पेले के कोस्मोस क्लब के खिलाफ गोल किया था। उस टीम में पेले, कार्लोस अलबर्टो, जॉर्जियो सी जैसे धुरंधर थे। वह मैच 2 . 2 से ड्रॉ रहा था। मैच के बाद पेले ने उनकी तारीफ भी की थी।