Trending

2021 के बाद अमेरिका में पहले मैच में जोकोविच को मिली हार

जैमी मूरे और माइकल वीनस ने जोकोविच और निकोला काचिच को 6- 4, 6- 2 से मात दी। जोकोविच कोरोना टीकाकरण नहीं कराने की वजह से अमेरिका में पिछले दो वर्ष में कई टूर्नामेंट नहीं खेल सके थे।

महिला वर्ग में पूर्व अमेरिकी ओपन चैंपियन स्लोएने स्टीफेंस ने गत विजेता कैरोलिन गार्सिया को 4- 6, 6-4, 6- 4 से मात देकर पहली बार तीसरे दौर में जगह बनाई।

पांचवीं वरीयता प्राप्त ओंस जबाउर ने अन्हेलिना कालिनिना को 6- 3, 6- 7, 7- 6 से हराया। विंबलडन फाइनल में कार्लोस अल्काराज से हारने के बाद जोकोविच का यह पहला प्रतिस्पर्धी मैच था। एकल में उनका सामना अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना से होगा।