Trending

सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल हिलाल में स्टार फुटबॉलर नेमार शामिल

फ्रेंच क्लब पीएसजी से ब्राजील के स्टार फुटबॉल प्लेयर नेमार अलग हो गए है। नेमार सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल-हिलाल में शामिल हो गए है। इसकी पुष्टि सऊदी प्रो लीग की ओर से हुई।

सऊदी प्रोफेशनल लीग (एसपीएल) क्लब अल-हिलाल ने ऐलान किया है कि नेमार ने 2025 तक के लिए एक अनुबंध साइन किए है, टीम के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो में ब्राजीलियाई ने क्लब में शामिल होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सऊदी प्रो-लीग में नेमार अब क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। अल-हिलाल ने नेमार को 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत में साइन किया है।

पेरिस सेंट जर्मेन के लिए नेमार ने 6 सीजन तक खेला और फिर नाता तोड़ा। नेमार को पेरिस सेंट जर्मेन ने वर्ष 2017 में अपने क्लब में शामिल किया, जिसके उन्होंने 222 मिलियन यूरो खर्च किए।

नेमार ने क्लब के लिए 173 मैचों में 118 गोल किए थे। नेमार को अल-हिलाल ने 2 साल के लिए अपने क्लब का हिस्सा बनाया है। नेमार के अलावा क्रिस्टियानो रोनाल्डो, सादियो माने, करीम बेंजेमा सहित कई अन्य खिलाड़ी सऊदी अरब के फुटबॉल क्लबों के साथ शामिल हुए है।

इन स्टार प्लेयर्स का सऊदी क्लबों में शामिल होने की सबसे बड़ी वजह क्लब द्वारा मिलने वाली बड़ी कीमत है। नेमार पेरिस सेंट जर्मेन की तरफ से खेलते हुए चोट की वजह से काफी समय बाहर रहे। उन्होंने पांच लीग 1 खिताब और तीन फ्रेंच कप जीते।

नेमार ने पेरिस में अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के बाद बोला, “मैंने यूरोप में बहुत कुछ हासिल किया है और अच्छा समय बिताया है, लेकिन मैं हमेशा एक वैश्विक खिलाड़ी बनना चाहता हूं और नई जगहों पर नई चुनौतियों और अवसरों के साथ खुद को परखना चाहता हूं।