Trending

वीडियो : अरसे बाद ऋषभ पंत मैदान पर उतरे, बल्लेबाजी में दिखाए हाथ


सड़क दुर्घटना के बाद क्रिकेट के मैदान पर ऋषभ पंत ने पहली बार बल्लेबाजी करते हुए दिखे। पंत ने बल्लेबाजी करते हुए कुछ शॉट भी मारे।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पंत बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे है। फैन्स ने उनको बल्लेबाजी करते देख काफी खुश है और उम्मीद की है बहुत जल्द वो इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटेंगे।

बताते चले कि, दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर पंत की कार दुर्घटना का शिकार हुई थी, और बाल-बाल बचे थे। इसके बाद से वो क्रिकेट के मैदान से दूर है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि अरसे बाद ऋषभ पंत ने हाथ में बल्ला थामा और पुराने अंदाज में बल्लेबाजी कर फैन्स का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

वायरल वीडियो में देख सकते है कि पंत ने धरती को नमन कर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे। इस दौरान मैदान में मौजूद दर्शकों की खुशी देखते ही बनती है।

उनको दोबारा से बल्लेबाजी करता देख क्रिकेट फैन्स के साथ-साथ भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है। उनकी गौर मौजूदगी में टीम इंडिया का मध्यक्रम काफी कमजोर लग रहा है।

पंत के विकल्प के तौर पर ईशान किशन को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम में जगह मिली है, लेकिन अब तक पंत की जगह को भरा नहीं जा सका है।

ऐसे में उनकी जल्द वापसी की उम्मीद अब लगने लगी, ये आसान नहीं होने वाला है क्योंकि पंत जब सौ फीसदी फिट नहीं होंगे तब तक मैदान पर नहीं उतरेंगे।

हालांकि वर्ल्ड कप की टीम में उनका नाम नहीं होगा क्योंकि अब तक वो अपनी चोट से पूरी तरह से फिट नहीं हुए है। ऐसे में उनकी जगह कौन लेंगा ये आने वाला समय बतायेंगे। केएल राहुल बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज विश्व कप की टीम में शामिल हो सकते है।