Trending

फीफा महिला विश्वकप : फाइनल में इंग्लैंड, अब स्पेन से खिताबी टक्कर

सिडनी : फीफा महिला विश्वकप फुटबॉल टूर्नामेंट में इंग्लैंड ने सह मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से मात देकर पहली बार फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका सामना स्पेन से होगा।

इला टूने ने 36वें मिनट में गोल करके इंग्लैंड को 1-0 से बढ़त दिलाई। केर ने 63वें मिनट में बराबरी का गोल किया जिससे स्टेडियम में मौजूद 75 हजार से ज्यादा दर्शकों ने राहत की सांस ली।

ऑस्ट्रेलिया की सुपरस्टार सैम केर टूर्नामेंट में पहली बार शुरूआती एकादश में जगह मिली थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए एकमात्र गोल भी किया, यह यूरोपीय चैंपियन इंग्लैंड को हराने के लिए पर्याप्त नहीं था। पहले हाफ में पूरी तरह से इंग्लैंड का दबदबा रहा।

ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स और प्रशंसकों की खुशी अधिक देर तक नहीं रही। लोरेन हेंप ने 71वें मिनट में गोल करके इंग्लैंड को फिर से बढ़त दिलाई, एलेसिया रुसो ने नियमित समय का खेल समाप्त होने से चार मिनट पहले गोल करके उसकी जीत सुनिश्चित कर दी।

इंग्लैंड और स्पेन पहली बार महिला विश्वकप के फाइनल में पहुंचे है। इन दोनों टीमों के बीच रविवार को खिताबी मैच होगा। ऑस्ट्रेलिया शनिवार को तीसरे स्थान के प्लेऑफ मैच में स्वीडन से भिड़ेगा।