Trending
एफसी गोवा डूरंड कप के नॉकआउट में
गुवाहाटी : डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप चरण के अपने अंतिम मैच में एफसी गोवा ने डाउनटाउन हीरोज एफसी को 3-0 से मात देकर नॉकआउट में जगह बना ली है।
गोवा टीम ने शुरू से ही मैच में दबदबा बनाया रखा था। उसने अपना पहला गोल मोहम्मद नेमिल के प्रयासों से 19वें मिनट में किया।
गोवा ने इसके बाद भी हमलावर तेवर अपनाए रखे जिसका फायदा उसे 42वें मिनट में मिला जब मार्टिनेज ने गोल किया। इस तरह से गोवा मध्यांतर तक 2-0 से आगे था।

गोवा की ओर से मोहम्मद नेमिल, कार्लोस मार्टिनेज़ और देवेन्द्र मुर्गावकर ने गोल दागे, जिससे उनकी टीम ने ग्रुप चरण के अपने अभियान का अंत जीत से किया।
एफसी गोवा ने इसके बाद भी अपने प्रतिद्वंदी को कोई अवसर नहीं दिया। उसकी ओर से तीसरा गोल दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में मुर्गावकर ने किया।