वर्ल्ड कप से पहले होगी यूपी क्रिकेट लीग, 20 अगस्त को प्लेयर्स की नीलामी
लखनऊ। वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग के पहले सीजन का आगाज होगा। यूपीसीए से मिली जानकारी के मुताबिक़, पहले सत्र की शुरुआत 30 अगस्त से होगी।
लखनऊ में हुई नीलामी में सबसे महंगी फ्रेंचाइजी कानपुर की खरीदी गई है, इस मामले में लखनऊ सबसे पीछे रहा है। टूर्नामेंट कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला जाएगा। इस पूरे टूर्नामेंट का खाका उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने खींचा है। ऐसे में उसकी भूमिका अहम मानी जा रही है।
इसको लेकर यूपीसीए ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लग गया है। पहले सीजन में छह टीमें भाग लेंगी। जिनकी फ्रेंचाइजियों की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

आईपीएल की तरह उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन इस टी-20 लीग में यूपी क्रिकेट के सितारे खेलते हुए दिखाई देने वाले है। बता दें कि कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और ओडिशा में आईपीएल की तरह लीग की मेजबानी होती रहे।
ऐसे में यूपीसीए काफी दिनों से अपने यहां पर आईपीएल की तरह का लीग की मेजबानी करने का मन बना रहा था और इसकी तैयारी उसने काफी पहले से करनी शुरू कर दी थी।
बीसीसीआई से मंजूरी मिलने के बाद उसने लीग की घोषणा की थी। यूपीसीए द्वारा कल लखनऊ में सभी छह फ्रेंचाइजियों की नीलामी प्रक्रिया पूरी हुई।

एसोसिएशन ने इसकी सूची सार्वजनिक की, जिसमें सबसे महंगी बोली कानुपर फ्रेंचाइजी की 7.20 करोड़ रुपए लगाई गई। सबसे सस्ती बोली लखनऊ की 5.25 करोड़ रुपए लगी। वाराणसी को 6.50 करोड़, गोरखपुर को 6 करोड़, गौतमबुद्ध नगर को 5.75 करोड़ और मेरठ को 5.50 करोड़ रुपए में खरीदा गया है।
प्लेयर्स की बोली 20 अगस्त को लखनऊ के ताज होटल में आयोजित होगी
एसोसिएशन के सीईओ अंकित चटर्जी के अनुसार टूर्नामेंट में प्रदेश भर से करीब 150 खिलाड़ी भाग लेंगे। जिसमें स्टार प्लेयर्स, आईपीएल सितारों और एमर्जिंग प्लेयर्स का नाम भी है।
लीग में भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, आईपीएल टीम हैदराबाद के बल्लेबाज प्रियम गर्ग, गुजरात टाइटंस के पेसर शिवम मावी के अलावा सौरभ कुमार, कार्तिक त्यागी, अंकित राजपूत, कर्ण शर्मा और मेरठ के पेसर पूर्णांक त्यागी पर निगाहें होंगी। प्लेयर्स का बेस प्राइज 25 हजार रुपए रखा जाएगा।
फ्रेंचाइजी मालिक कीमत
कानपुर वी कार्प प्राइवेट लि. 7.20 करोड़
वाराणसी ज्वाइंट वेंचर ऑफ यान ट्रांसपोर्ट 6.50 करोड़
गोरखपुर गौर संस 6 करोड़
गौतमबुद्धनगर एनर्जी सॉल्यूशंस 5.75 करोड़
मेरठ ज्वाइंट वेंचर ऑफ एविएशन इंडिया प्रा. लि. 5.50 करोड़
लखनऊ ज्वाइंट वेंचर ऑफ इकाना स्पोर्ट्स प्रा. लि. एवं
जीसी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलेपमेंट इंडस्ट्रीज प्रा. लि. 5.25 करोड़