एथलीट किशोर जेना के समर्थन में नीरज चोपड़ा, विदेश मंत्री एस जयशंकर से किया आग्रह
नई दिल्ली। एथलीट किशोर जेना के वीजा मामले को हल करने का आग्रह भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से किया।
नीरज ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को टैग करते हुए ट्वीट में लिखा, अभी सुना कि किशोर जेना के वीजा के साथ कुछ मुद्दे है, जो उन्हें विश्व चैंपियनशिप के लिए हंगरी में प्रवेश करने से रोक रहे है। मुझे उम्मीद है कि अधिकारी इसका समाधान ढूंढने में सक्षम है, क्योंकि यह उनके करियर के बड़े क्षणों में से एक है।
ताकि वह विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा ले सकें, जो इस वर्ष हंगरी के बुडापेस्ट में 19 से 27 अगस्त तक आयोजित होगा।

आइए हम वह सब कुछ करें जो हम कर सकते है। जेना एक होनहार भाला फेंक खिलाड़ी है, जो वर्तमान में विश्व रैंकिंग में 33वें स्थान पर है। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो 28 जुलाई को श्रीलंका में 101वीं श्रीलंकाई चैंपियनशिप में 84.38 मीटर है, जिससे उन्हें स्वर्ण पदक जीतने में मदद मिली।
भारत ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 28 सदस्यीय मजबूत दल का ऐलान किया है, जिसकी अगुवाई ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा करेंगे, जिन्होंने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक के साथ चैंपियनशिप में पदक के लिए देश के 19 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया था।