Trending
डूरंड कप : जमशेदपुर एफसी ने दर्ज की पहली जीत
कोलकाता : 132वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप बी मैच में एशले कोली के दूसरे हाफ में किए गए गोल से जमशेदपुर एफसी ने भारतीय नौसेना को 1-0 से मात देकर पहली जीत दर्ज की।

एशले ने मैच का एकमात्र गोल 70वें मिनट में किया। जमशेदपुर एफसी की टीम अपने पहले मैच में मुंबई सिटी से 0-5 से हार गई थी। ग्रुप बी में मुंबई सिटी छह अंकों के साथ शीर्ष पर है, जमशेदपुर और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के तीन-तीन अंक हैं।