Trending

लखनऊ सुपर जाइंट्स से जुड़े पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद, निभाएंगे ये भूमिका


नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स के रणनीतिक सलाहकार के रूप में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष एमएसके प्रसाद नजर आने वाले है। अपनी इस रणनीतिक सलाहकार की नई भूमिका में प्रसाद विभिन्न पहलुओं पर लखनऊ की इस टीम का मार्गदर्शन करेंगे।

बता दें कि आईपीएल 2022 से पहले आईपीएल में दो नई टीमों को शामिल किया गया था। उसमें से एक लखनऊ सुपर जाइंट्स थी। लखनऊ ने अपना कप्तान केएल राहुल को चुना था।

टीम ने अभी तक खेले गए दोनों आईपीएल सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। लेकिन वह अभी तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकी।

2024 के लिए टीम अभी से तैयार हो रही है। वह किसी भी हाल में अगले सीजन आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगे।

सुपर जाइंट्स ने एक बयान में बोला, ‘प्रसाद अपने साथ ढेर सारा अनुभव और क्रिकेट संचालन में एक शानदार ट्रैक रिकॉर्ड लेकर आए है, साथ ही एक जुनून भी है जिसने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रेरित किया।

प्रसाद सितंबर 2016 से मार्च 2020 तक बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष रहे। इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने आंध्र क्रिकेट संघ के क्रिकेट संचालन निदेशक की भूमिका भी निभाई। इस 48 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने छह टेस्ट और 17 वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए क्रमश: 106 और 131 रन बनाए।

हाल ही में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने अपना हेड कोच भी बदला है। उन्होंने एंडी फ्लावर को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज जस्टिन लैंगर को नए कोच नियुक्त किया है। टीम के कोचिंग स्टाफ में आगामी सीजन से पहले और बदलाव नहीं हुए तो वह कुछ इस तरह से दिखेगा।

हेड कोच : जस्टिन लैंगर

मेंटोर : गौतम गंभीर

गेंदबाजी कोच : मोर्ने मॉर्केल

फील्डिंग कोच : जोंटी रोड्स

रणनीतिक सलाहकार : एमएसके प्रसाद