दो वर्ष बाद अमेरिका में पहले एकल मैच में जीते नोवाक जोकोविच
23 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नोवाक जोकोविच ने 2021 के बाद अमेरिका में पहले एकल मैच में जीत दर्ज की है। कोरोना का टीका नहीं लगवाने की वजह से जोकोविच पिछले दो वर्ष में अमेरिका में नहीं खेल सके थे।
वह यहां 2019 के बाद पहली बार खेल रहे है। वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन 2020 में न्यूयॉर्क में हुआ था। चौथी रैंकिंग वाले स्टेफानोस सितसिपास ने अमेरिका के बेन शेल्टन को 7- 6, 7-6 से हराया।

उन्होंने अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन में मात दी जब कमर में चोट के कारण स्पेन के इस खिलाड़ी को दूसरे सेट में ही कोर्ट छोड़ना पड़ा।
दूसरी रैंकिंग वाले जोकोविच ने पहला सेट 6-4 से जीता और दूसरे में दो अंक से आगे थे। डेविडोविच को इसके बाद दर्द महसूस हुआ और मैच 46 मिनट में ही खत्म हो गया।
महिला वर्ग में शीर्ष रैंकिंग वाली इगा स्वियातेक ने अमेरिकी क्वालिफायर डेनियेले कोलिंस को 6-1, 6-0 से मात दी। अब उनका मैच झेंग किनवेन से होगा जिसने 43 वर्ष की वीनस विलियम्स को 1-6, 6-2, 6-1 से हराया।
महिला वर्ग में ही 18 वर्ष की लिंडा नोस्कोवा ने नौवीं रैंकिंग वाली पेत्रा क्वितोवा को 3-6, 6-2, 6-4 से मात देकर बड़ा उलटफेर किया। चौथी रैंकिंग वाली एलेना रिबाकिना ने येलेना ओस्टापेंको को 6-7, 6-2, 6-4 से हराया।