प्रगनाननंदा विश्वकप शतरंज के सेमीफाइनल में
विश्वकप शतरंज के सेमीफाइनल में हमवतन अर्जुन एरीगेसी को 5-4 से मात देकर आर प्रगनाननंदा ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में उनका मैच अमेरिका के फैबियानो कारुआना से होगा।
विश्वकप में पहले तीन स्थान पर रहने वाले प्लेयर कैडिडेट्स में खेलेंगे, सेमीफाइनल में पहुंच चुके विश्व नंबर एक नार्वे के मैग्नस कार्लसन पहले ही बोल चुके है कि वह कैंडिडेट्स में नहीं खेलेंगे।

ऐसे में कार्लसन को छोड़ सेमीफाइनल में पहुंचने वाले अन्य तीन प्लेयर कैंडिडेट्स का हिस्सा होंगे। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही उनके कैंडिडेट्स (विश्व चैंपियन चीन के डिंग लिरेन का चैलेंजर निर्धारित करने वाला टूर्नामेंट) में खेलने की संभावनाएं बढ़ गई है।
विश्वनाथन आनंद के बाद कैंडिडेट्स में खेलने वाले प्रगनाननंदा दूसरे भारतीय होंगे। अर्जुन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में टाईब्रेकर की उनकी पहली छह बाजियों में परिणाम नहीं निकला। सडन डेथ में खेले गए ब्लिट्ज में प्रगनाननंदा जीते।