इस वजह से बना वेस्टइंडीज क्रिकेटर रहकीम कॉर्नवाल का मजाक
नई दिल्ली : अपनी कद-काठी की वजह से वेस्टइंडीज क्रिकेटर रहकीम कॉर्नवाल सुर्खियों में रहते है. कॉर्नवॉल का वजन 143 किलो है. वह अनफिट क्रिकेटर्स की लिस्ट में रहते है.
बारबाडोस रॉयल्स और सेंट लूसिया किंग्स के बीच हुए सीजन के पहले मैच में यह वाकया हुआ. रॉयल्स टीम को 202 रन का लक्ष्य मिला था.
रहकीम पारी की शुरुआत करने के लिए आए. इस तरह रनआउट हुए कि लोगों अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाए. रॉयल्स टीम को मैच में 54 रन से हार मिली.

कॉर्नवॉल ने मैथ्यू फॉर्ड की पहली गेंद शॉर्ट फाइन लेग पर फ्लिक की. वह आराम से एक रन के लिए दौड़े. फील्डिंग कर रहे क्रिस सोल से पहले मिस फील्डिंग हो गई.
उन्होंने दोबारा से गेंद को उठाकर नॉन-स्ट्राइकर छोर पर फेका. लगभग जॉगिंग करते हुए दूसरे छोर की तरफ जा रहे थे. गेंद उन्हें क्रॉस करते हुए विकेटों से टकराई.
उनके इस तरह दौड़ने का मजाक बन रहा है. कॉर्नवॉल आउट हुए तो दूसरे छोर पर मेयर्स क्रीज में आ चुके थे. वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते है, बैटिंग और फील्डिंग में उन्हें तमाम तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.
कैरेबियन प्रीमियर लीग के सीजन में बारबेडोस रॉयल्स की ओर से खेलते हुए कॉर्नवॉल इस अजीब तरीके से रनआउट हुए कि उनका वीडियो वायरल हो गया.
सेंट लुसिया किंग्स के खिलाफ हुए मैच में बारबाडोस रॉयल्स को इस मैच में 54 रनों से हार मिली. किंग्स टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 201 रन का स्कोर बनाया.
शॉन विलियम्स ने 30 गेंद पर 47 और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 32 गेंद पर 46 रन बनाए. जेसन होल्डर ने 38 रन देकर 4 विकेट लिए. जवाब में रॉयल्स की पारी 147 रनों पर सिमट गई. नइम यंग ने 48 रन बनाए. मैथ्यू फॉर्ड ने 12 रन देकर तीन विकेट लिए.