डोप टेस्ट में फेल, एथलीट दुती चंद पर चार साल का बैन
नई दिल्ली। भारतीय एथलीट दुती चंद को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल उनको बैन कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये बैन चार साल का होगा। दुती पर लगा चार वर्ष का बैन जनवरी 2023 से माना जाएगा।
जानकारी मिल रही है कि डोपिंग की वजह से उनको बैन किया गया है। हाल में दुती चंद का टेस्ट हुआ था जिसमें सिलेक्टिव एंड्रोजन रिसेप्टर मॉड्यूलेटर पाया गया था।

दुती के इंटरनेशनल रिकॉर्ड पर नजर दौडय़े तो उन्होंने एशियन गेम्स 2018 में 100 मीटर और 200 मीटर में गोल्ड जीता था, नेशनल स्तर पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।
एक न्यूज़ साइट में छपी खबर की माने तो नाडा के अधिकारियों ने पिछले वर्ष दुती का सैंपल लिया था। दुती के पहले सैंपल में एंडाराइन, ऑस्ट्राइन और लिंगनड्रोल मिला है, दूसरे सैंपल में एंडाराइन और ऑस्ट्राइन पाया गया है।
दुती के पास बी सैंपल देने का मौका था, उन्होंने ऐसा नहीं किया। उनको नेशनल एंडी-डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने इस वर्ष जनवरी में निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि उनका टेस्ट पांच दिसंबर 2022 को लिया गया था। उनका ये टेस्ट भुवनेश्वर लिया गया था।
कुल मिलाकर उनको बैन करने से भारत को बड़ा झटका लगा है। एशियन गेम्स में भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। चार वर्ष बाद उनकी फिटनेस कैसी रहेगी ये भी सवालों के घेरे में है।
दुती चंद के प्रदर्शन पर एक नजर
एशियन गेम्स 2018 में सिल्वर मेडलिस्ट
100 मीटर और 200 मीटर में दो मेडल जीते
एशियन चैंपियनशिप 2013 में पुणे में ब्रॉन्ज मेडलिस्ट
2017 में भुवनेश्वर में भी ब्रॉन्ज मेडलिस्ट
साउथ एशियन गेम्स 2016 में सिल्वर मेडलिस्ट
200 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडलिस्ट