Trending

इंटर मियामी से जुड़कर खुश है लियोनल मेसी

अमेरिका के फुटबॉल क्लब इंटर मियामी के साथ जुड़कर स्टार फॉरवर्ड लियोनल मेसी खुश है। अर्जेंटीना के विश्वकप विजेता कप्तान मेसी ने पेरिस सेंट जर्मेन क्लब को छोड़कर इंटर मियामी के साथ करार किया था। मेसी ने बोला, ‘शुरुआत से ही मेरे यहां पहुंचने के बाद शानदार स्वागत हुआ। मेरा क्लब के साथ जुड़ने का फैसला सही रहा।

मेसी सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल के आकर्षक प्रस्ताव को स्वीकार कर सकते थे, उन्होंने अमेरिका आना उचित समझा। उन्होंने बोला, ‘मैं बार्सिलोना छोड़ना नहीं चाहता था, क्लब से अलग होना मुश्किल था। अब मेरे साथ अमेरिका में जो अच्छा हो रहा है, यह उसके विपरीत है, भगवान का शुक्र है।

जब से मेसी इंटर मियामी के साथ जुड़े है तब से प्रतिद्वंदी प्लेयर्स से लेकर फुटबॉल फैन्स के बीच सिर्फ मेसी को लेकर ही चर्चा है। विरोधी टीम के खिलाड़ी मैच के बाद उनका ऑटोग्राफ लेने या उनसे सिर्फ हाथ मिलाने के लिए इंतजार करते है। दक्षिण फ्लोरिडा में मेसी की 10 नंबर की जर्सी को लोग पहनकर घूमते है।