एशिया कप : बीसीसीआई ने खारिज किया पाक क्रिकेट बोर्ड का आमंत्रण
इस वर्ष हाइब्रिड मॉडल के तहत एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका में होगी. पाक क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह को पाकिस्तान और नेपाल के बीच एशिया कप के उद्घाटन मैच में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया.
पीसीबी ने बोला कि शाह के अलावा, उसने एशियाई क्रिकेट परिषद से जुड़े कई अन्य बोर्ड प्रमुखों को उद्घाटन मैच के लिए आमंत्रित किया है.
बता दें कि टूर्नामेंट 30 अगस्त से शुरू हो रहा है. पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में होगा. पाक क्रिकेट बोर्ड ने इस मैच के लिए बीसीसीआई सचिव जय शाह को आमंत्रित किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक सूत्र ने कहा, “पीसीबी ने मूल रूप से उस निमंत्रण का पालन किया है, जो अध्यक्ष जका अशरफ ने जय शाह को मौखिक रूप से दिया था जब वे दोनों आईसीसी बैठक के लिए डरबन में मिले थे.
बोर्ड ने औपचारिक रूप से निमंत्रण भेजा है, संभावना है उनका पाकिस्तान आना बहुत कम है. पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, शाह ने पीसीबी का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है.
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ऐसे सभी दावों को खारिज किया है. भारत और पाकिस्तान के मौजूदा संबंधों से परिचित एक सूत्र ने बोला कि, शाह को आमंत्रित करके पीसीबी यह दिखाना चाहता है कि वह खेल को राजनीति के साथ नहीं जोड़ता है.
सूत्र ने दावा किया, “यह विचार मूल रूप से भारत के साथ क्रिकेट संबंधों पर पाकिस्तान के चुने हुए रुख को उजागर करने के लिए है कि वह राजनीति को खेल के साथ नहीं जोड़ता है.