Trending

डूरंड कप के क्वार्टरफाइनल में मुंबई सिटी एफसी की इंट्री


कोलकाता। डूरंड कप में मुंबई सिटी एफसी ने भारतीय नौसेना एफटी पर 4-0 की जीत के साथ क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।

मुंबई सिटी एफसी के लिए जॉर्ज पेरेयरा डायज, ग्रेग स्टेवार्ट, गुरकीरत सिंह और नाथन एशर रोड्रिग्स ने गोल किए। मुंबई के क्लब ने ग्रुप चरण का समापन तीन मैचों में नौ अंक से किया।