Trending

प्रीमियर लीग में लिवरपूल की शानदार जीत


लिवरपूल टीम ने प्रीमियर लीग में बोर्नमाउथ पर 3-1 की शानदार जीत हासिल की है। मैच में रोड कार्ड के चलते एक खिलाड़ी को गंवाने और 0-1 से पिछड़ने के बाद इस टीम ने दमदार वापसी की और मैच 3-1 से जीता। डियाज ने 28वें मिनट में गोल कर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई और 36वें में सालाह ने गोल कर स्कोर 2-1 किया।

लिवरपूल ने दूसरे हाफ में दबाव बनाए रखा और जोटा ने टीम के लिए तीसरा गोल किया। इस मैच में एलेक्सिस मैक एलिस्टर को जो रोथवेल पर एकटैकल के लिए सीधे रेड कार्ड मिला था और लिवरपूल टीम अंतिम 30 मिनट 10 प्लेयर्स के साथ खेल रही थी।

लिवरपूल के लिए लुइस डियाज, मोहम्मद सलाह और डिओगो जोटा ने गोल किए। अपने शुरुआती मैच में चेल्सी से 1-1 से ड्रॉ खेलने वाले लिवरपूल की शुरुआत इस मैच में खराब थी।

मैच के तीसरे मिनट में ही बोर्नमाउथ ने गोल कर 0-1 की बढ़त ले ली। दूसरे हाफ में नौ मिनट में तीन गोल करने के बाद, ब्राइटन 4-1 से जीत के साथ प्रीमियर लीग तालिका में शीर्ष पर पहुंचाया।

ब्राइटन, जिसने अपने लीग ओपनर में ल्यूटन टाउन को 4-1 से हराया था, उसके छह अंक है और शीर्ष पर है, जीत से वंचित वॉल्व्स नए मैनेजर गैरी ओ’नील के नेतृत्व में निचले स्थान पर है, जिन्होंने सीजन शुरू होने से दो दिन पहले कार्यभार संभाला था।

कोरू मितोमा ने 15वें मिनट में ब्राइटन के लिए स्कोरिंग की शुरुआत की। सोली मार्च ने चार मिनट में दो बार गोल किया, जूलियो एनकिसो ने दोनों मौकों पर उनकी सहायता की।

योएन विसा और ब्रायन एमब्यूमो ने शनिवार को प्रीमियर लीग में ब्रेंटफोर्ड को फुलहम में 3-0 से जीत दिलाई। मैच के 64वें मिनट में टिम रीम को पेनल्टी देने के बाद बाहर भेजा गया, जिससे मेजबान टीम 10 प्लेयर्स से कम हो गई। 44वें मिनट में विसा ने गोल कर टीम को आगे कर दिया। 66वें मिनट टीम की बढ़त 2-0 की हो गई।