लीग्स कप : इंटर मियामी की खिताबी जीत में लियोनेल मेसी का कमाल
लियोनेल मेसी की नई टीम इंटर मियामी ने पहला लीग्स कप खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने इस मैच के 23वें मिनट में पहला गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई थी।
मेसी ने मियामी के लिए कुल 7 मैच खेले है और उनका रिकॉर्ड रहा है कि उन्होंने हर मैच में कम से कम एक गोल दागा है। लीग्स कप में उनके नाम कुल 10 गोल रहे।
टीम की इस जीत में कप्तान लियोनेल मेसी ने एकमात्र गोल दागकर अहम भूमिका निभाई। पहले 90 मिनट तक चले इस खेल में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थी।

जब एक्सट्रा टाइम में गेम पहुंचा तो भी दोनों टीमें गोल नहीं दाग पाई। ऐसे में मैच पेनेल्टी शूट आउट में चला गया। इस मेराथन शूटआउट को इंटर मियामी ने 10-9 से जीतकर इतिहास रचा।
नैशविले एससी ने विशेष रूप से दूसरे हाफ में अपने खेल की गति को बढ़ाया और मियामी पर अटैक करना शुरू किया। उनको सफलता मैच के 57वें मिनट में मिली जब फाफा पिकॉल्ट ने कॉर्नर किक पर गोल किया।
लीग्स कप के साथ मेसी अपने 19 साल के करियर में कुल 44 खिताब अपने नाम कर चुके है। वह फुटबॉल के इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी बन गए है। उनके बाद दूसरे नंबर पर उनके पूर्व साथी दानी अल्वेस है, जिनके नाम 43 ट्रॉफी है।