एलबीडब्ल्यू का मतलब नहीं जानते पूर्व पाक कप्तान शाहिद अफरीदी
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने 22 वर्ष के अंतरराष्ट्रीय करियर में 1996 में डेब्यू मैच खेला और 2018 में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। हालांकि शाहिद अफरीदी पाक के एक लाइव टीवी शो में पहुंचे जहां क्रिकेट ज्ञान को लेकर उनका काफी मजाक उड़ा। शाहिद के कानों पर हेडफोन लगाया गया था।
इस लाइव शो में एंकर इस दिग्गज क्रिकेटर को एलबीडब्ल्यू समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन शाहिद अफरीदी को समझ नहीं आया।

इस दौरान उन्होंने 10 हजार से अधिक रन बनाए और 500 से अधिक विकेट लिए। इतने लंबे समय तक क्रिकेट खेलने वाले शाहिद अफरीदी को एलबीडब्ल्यू का मतलब नहीं जानते है।
हेडफोन निकालने के बाद जब एंकर ने शाहिद अफरीदी को बताया कि वह एलबीडब्ल्यू बोल रहे थे तो यह पूर्व ऑलराउंडर हैरान रह गया।
शाहिद अफरीदी ने बोला, ‘यह एलबीडब्ल्यू क्या होता है। मैं पहली सुन रहा हूं। हिट विकेट होता है। यह क्रिकेट की कौन सी जुबान बोल रहे है आप। मैंने ऐसा नहीं सुना है।
शाहिद अफरीदी की बात सुनकर सोशल मीडिया पर उनका काफी मजाक उड़ा रहा है। फैन्स बोल रहे है कि गलत होने के बावजूद शाहिद का आत्मविश्वास देखने लायक है।
कुछ ने कहा कि अफरीदी इस ज्ञान के साथ इतने साल तक क्रिकेट कैसे खेले। शाहिद अफरीदी ने कई बार अपने संन्यास से यू टर्न लिया था।
अफरीदी ने 27 टेस्ट मैच में 1716 रन बनाए और 48 विकेट लिए। 398 वनडे में उन्होंने 8064 रन बनाए और साथ ही 395 विकेट भी लिए है। शाहिद ने 99 टी20 मैच भी खेले है जिसमें उनके नाम 1416 रन और 98 विकेट है।