Trending

कप्तान ओल्गा कार्मोना ने स्पेन को बनाया फीफा महिला विश्व कप चैंपियन

कप्तान ओल्गा कार्मोना के एकमात्र गोल से फीफा महिला विश्व कप का खिताब फाइनल  में इंग्लैंंड को 1-0 से हराकर जीत लिया। 

इसी के साथ स्पेन महिला फीफा विश्व कप की ट्राफी अपने नाम करने वाली पांचवीं टीम बन गई है। इससे पहले अमेरिका ने चार बार, जर्मनी ने दो बार, नॉर्वे और जापान ने एक-एक बार महिला फीफा विश्व कप खिताब अपने नाम किए है। 

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में स्पेन की ओर से एकमात्र विजयी गोल ओल्गा कार्मोना ने पहले हाफ के 29वें मिनट में दागा। 

तीसरा विश्व कप खेल रही स्पेन ने पहली बार चैंपियन होने का गौरव किया हासिल

इस गोल के साथ ही ओल्गा कार्मोना विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल दागने वाली खिलाड़ी बन गयी है। उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल सहित पूरे टूर्नामेंट में 18 गोल दागे।

वहीं ऐसा करने वाली वह टूर्नामेंट के इतिहास की सातवीं प्लेयर बनीं। पहली बार चैंपियन बनी स्पेन ने पहली बार ही इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को धूल चटा दी। 

इस तरह स्पेन ने विश्व कप के लगातार दो मैचों में स्कोर किया और पिछले साल यूरोपीय चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड से हार का हिसाब भी चुकता किया। 

दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम भी पहली बार विश्व कप फाइनल खेल रही थी। इससे पहले 1966 में इंग्लैंड की पुरुष टीम ने फीफा विश्व कप जीता था। वहीं उस जीत की तर्ज पर खिताब जीतने का सपना देख रही इंग्लैंड की महिला टीम निराश हो गई। इससे पहले इंग्लैंड की महिलाओं ने टूर्नामेंट में 2015 में तीसरा स्थान हासिल किया था।

स्पेन की महिला टीम ने फीफा विश्व कप खिताब के मामले में अपने ही देश के पुरुष टीम की बराबरी कर लीहै। स्पेन की पुरुष टीम ने 2012 में फीफा विश्व कप खिताब जीता था।