Trending

यूपीटी20 लीग की फ्रेंचाइजी टीमों ने चुन लिए खिलाड़ी, यहां देखे लिस्ट 

वर्ल्ड कप खेले जाने से पहले उत्तर प्रदेश में होने वाली यूपीटी20 लीग के पहले सीजन के मैच 30 अगस्त से शुरू होंगे। पहले सीजन में लखनऊ सहित छह टीमें खेलती नजर आएंगी। इस लीग के लिए रविवार को एक होटल में हुई नीलामी में ये साफ हो गया कि इन छह टीमों में किस खिलाड़ी को जगह मिली है।

इस दौरान यूपी के बड़े सितारों को विभिन्न टीमों में जगह मिली है। नीलामी में आईपीएल फेम बल्लेबाज रिंकू सिंह, टीम इंडिया के सदस्य भुवनेश्वर कुमार और नीतिश राणा जैसे खिलाड़ी शामिल रहे।

इसके लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने 120 खिलाड़ियों का पूल पहले ही बना लिया था। इसमें अंतरराष्ट्रीय मैच और आईपीएल मैच खेल वुके 12 मार्की प्लेयर, सीनियर स्तर पर घरेलू क्रिकेट खेल चुके 18 ग्रेड-ए के खिलाड़ी, 25 ग्रेड-बी के और 65 ग्रेड-सी के खिलाड़ी हैं। वहीं फ्रेंचाइजी टीमें अपने स्तर पर पांच खिलाड़ी भी चुन सकती है।

वहीं इस लीग में लखनऊ के 13 खिलाड़ी विभिन्न टीमों में चुने गए है। इसमें अक्शदीप नाथ कानपुर टीम में और लखनऊ टीम में अंश यादव, जीशान अंसारी, कार्तिकेय जायसवाल, कृतज्ञ सिंह, शुभांग राज और शौर्य सिंह को जगह मिली है।

वहीं काशी की टीम में प्रियांशु पांडेय व अजय सिंह, गोरखपुर की टीम में कार्तिकय सिंह, मेरठ टीम में जमशेद आलम और नोएडा टीम में नमन तिवारी और रोहित द्विवेदी को जगह मिली है। 

टीम और उसमें शामिल प्लेयर्स की लिस्ट 

मेरठ मैवरिक्स (Meerut Mavericks)
रिंकू सिंह
कार्तिक त्यागी

गोरखपुर लायंस (Gorakhpur Lions)
ध्रुव जुरेल
मोहसिन खान

नोएडा सुपर किंग्स (Noida Super Kings)
नितीश राणा
भुवनेश्वर कुमार

काशी रुद्रास (Kashi Rudras)
करण शर्मा
शिवम मावी

लखनऊ फाल्कन्स (Lucknow Falcons)
प्रियम गर्ग
यश दयाल

कानपुर सुपरस्टार्स (Kanpur Superstars)
अक्शदीप नाथ
अंकित राजपूत