Trending

उत्तर प्रदेश टी-20 लीग : आयोजन स्थल पर मंडराने लगे संदेह के बादल


लखनऊ: उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के पहले सत्र के आगाज से पहले ही इसके आयोजन स्थल को लेकर संदेह के बादल मंडराने लगे है।

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने यूपीटी20 लीग ट्रॉफी के अनावरण से इतर पत्रकारों से बातचीत में बोला कि, अभी तक तय कार्यक्रम के अनुसार लीग का आयोजन कानपुर के ग्रीनपार्क में होना है।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के तत्वावधान में टूर्नामेंट 30 अगस्त से 16 सितंबर तक कानपुर के ग्रीन पार्क मैदान पर होना निर्धारित है, स्टेडियम के लिये भारी भरकम शुल्क को लेकर यूपीसीए के पदाधिकारी पशोपेश में है।

खेल निदेशालय के अधीन स्टेडियम के शुल्क को लेकर बातचीत जारी है। यूपीसीए लखनऊ के इकाना स्टेडियम और ग्रेटर नोएडा के स्टेडियम को विकल्प के तौर रखकर विचार कर रहा है।

खेल निदेशालय से शुल्क पर कटौती को लेकर एक राय नहीं बनती है तो टूर्नामेंट को लखनऊ अथवा ग्रेटर नोएडा में कराया जा सकता है।