शूटर अखिल श्योराण ने कांस्य पदक के साथ हासिल किया ओलंपिक कोटा
50 मीटर थ्री पोजीशन में दादी चंद्रो तोमर के गांव जोहड़ी (बागपत) के अनुभवी शूटर 28 वर्षीय अखिल श्योराण ने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य जीतकर देश को पेरिस ओलंपिक का पांचवां कोटा दिलाया।
अखिल ने एलिमिनेशन दौर में 579, ऐश्वर्य ने 587 और नीरज ने 584 का स्कोर किया। क्वालिफाइंग दौर में अखिल ने वापसी करते हुए 585 का स्कोर कर छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। ऐश्वर्य 583 और नीरज 577 का स्कोर कर पाए। अखिल ने प्रोन में बेहतरीन प्रदर्शन किया और 200 में से 198 का स्कोर किया।
फाइनल में अखिल ने 450 का स्कोर किया और तीसरे स्थान पर रहे। ऑस्ट्रिया के अलेक्जेंडर शिमिर्ल ने 462.6 के साथ स्वर्ण और चेक गणराज्य के पेत्र निंबस्र्की ने 459.2 के साथ रजत जीता।

उन्होंने ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और नीरज कुमार (कुल 1750) के साथ मिलकर इस स्पर्धा का टीम स्वर्ण पदक भी जीता। रिद्म सांगवान, मनु भाकर और ईशा सिंह (कुल 1744) की तिकड़ी ने 25 मीटर पिस्टल में टीम स्वर्ण पदक जीता।
25 मीटर पिस्टल में भारतीय तिकड़ी रिद्म सांगवान, मनु भाकर, ईशा सिंह ने 1744 का स्कोर चीनी ताईपे को मात देकर स्वर्ण जीता। चीन तीसरे स्थान पर रहा। रिद्म सांगवान इस स्पर्धा के फाइनल में पहुंची, लेकिन आठवें स्थान पर रहते हुए ओलंपिक कोटा हासिल करने से चूक गईं।
भारत के लिए भोवनीश में दीरत्ता, स्वप्निल कुसाले, रुद्रांक्ष बालासाहिब पाटिल, मेहली घोष और अखिल श्योराण ने पेरिस ओलंपिक कोटा जीता है। 2012 की एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले अखिल की यह सीनियर वर्ग में दूसरी विश्व चैंपियनशिप है।