एशिया कप : रोहित को कप्तानी, राहुल व अय्यर सहित ये 17 प्लेयर्स भारतीय टीम में शामिल
पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाने वाले एशिया कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो गई है। इस एशियाई टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई ने टीम का ऐलान किया।
30 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप के लिए भारतीय टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा और श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया है।
बुमराह ने तो इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर ली है, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को फिटनेस टेस्ट के आधार पर टीम में जगह दी गई है। ये खिलाड़ी काफी टाइम से चोट से जूझ रहे थे, पिछले काफी समय से नेशनल क्रिकेट एकेडमी यानी एनसीए में रिहैब से गुजर रहे थे।

चयन समिति ने कुल 17 प्लेयर्स को एशिया कप के लिए चुना है। एक खिलाड़ी ट्रेवलिंग रिजर्व के रूप में श्रीलंका जाएगा। कई दिग्गज प्लेयर्स टीम में लौटे है, जो चोट के कारण लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे।
एशिया कप की टीम में युजवेंद्र चहल टीम का हिस्सा नहीं है, संजू सैमसन बैकअप विकेटकीपर है। शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव टीम में जगह मिली है।
मोहम्मद शमी की भी वापसी हुई है, जो काफी समय से वनडे क्रिकेट नहीं खेले है। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी चोट के बाद वापसी की है।
एशिया कप के लिए चुनी गई 17 सदस्यीय टीम में 8 शुद्ध बल्लेबाज है, 7 गेंदबाजों को टीम में जगह मिली है। तीन ऑलराउंडर भी टीम का हिस्सा है।
स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव को जगह मिली है। तेज गेंदबाजी में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर है, स्पिन ऑलराउंडर के रूप में रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल टीम का हिस्सा है। तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी है।
एशिया कप (भारतीय टीम) : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और जसप्रीत बुमराह
संजू सैमसन – बैकअप विकेटकीपर (ट्रेवलिंग रिजर्व)