Trending

डूरंड कप : केरल ब्लास्टर्स से हार के साथ भारतीय वायुसेना का अभियान खत्म


कोलकाता : डूरंड कप में विद्यासागर सिंह की गोल की हैट्रिक से केरल ब्लास्टर्स ने भारतीय वायुसेना फुटबॉल टीम को 5-0 से हराया।

इस जीत के बाद केरल ब्लास्टर्स के नाम चार अंक हो गये, टीम क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही। इस ग्रुप में लगातार दो जीत दर्ज करने वाली गोकुलम केरल ने अंतिम आठ में अपनी जगह बनाई है।

विद्यासागर ने ग्रुप सी के इस मैच के 12वें, 62वें और 82वें मिनट में गोल दागे। टीम के लिए दो अन्य गोल मोहम्मद अमीन (नौवें मिनट) और दानिश फारूक (57वें मिनट) ने किये।