Trending
डूरंड कप : राजस्थान यूनाइटेड से गोलरहित ड्रॉ खेलने के बाद भारतीय सेना क्वार्टर फाइनल में पहुंची
कोकराझार : डूरंड कप के ग्रुप एफ मैच में भारतीय सेना फुटबॉल टीम ने राजस्थान यूनाइटेड एफसी के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ खेलने के बाद क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
भारतीय सेना के अलावा क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों में ईस्ट बंगाल, मोहन बागान सुपरजायंट्स, मुंबई सिटी एफसी, गोकुलम केरल एफसी, एफसी गोवा, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी, चेन्नईयिन एफसी शामिल है।

भारतीय सेना ने तीन मैचों में सात अंक हासिल कर नॉकआउट के लिए क्वालीफाई किया, जबकि राजस्थान यूनाइटेड तीन मैचों में चार अंकों के साथ ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही।