ओलंपिक कोटा जीतने पर बेहद खुश है निशानेबाज सिफ्त कौर
विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में शूटिंग के लिए एमबीबीएस की पढ़ाई को छोड़ देने वाली पंजाब की निशानेबाज सिफ्त कौर समरा ने देश को छठा पेरिस ओलंपिक का कोटा दिलाया।
सिफ्त ने बोला कि वह महिलाओं की 50 मीटर में देश के लिए पहला ओलंपिक कोटा जीतकर बेहद खुश है। उन्होंने बोला कि, उनकी नीलिंग पोजीशन (घुटने के बल बैठकर निशाना लगाना) क्वालिफिकेशन दौर में ठीक नहीं थी, उनकी स्टैंडिंग पोजीशन (खड़े होकर निशाना लगाना) शानदार रही।
उन्होंने प्रोन (लेटकर निशाना लगाना) में 199, स्टैंडिंग में 198 और नीलिंग में 192 का स्कोर किया। फाइनल में यह उनकी नीलिंग पोजीशन थी, जिसमें वह आठवें स्थान पर लुढ़क गईं, प्रोन और स्टैंडिंग में अच्छा कर वह पांचवें स्थान पर रहीं।

चीन की झांग क्विंगयू और हांग जिआयू ने स्वर्ण और रजत जीता। इस चैंपियनशिप में सिफ्त के अलावा मेहुली घोष (10 मीटर एयरराइफल), अखिल श्योराण (50 मीटर थ्री पोजीशन) ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके है।
वो 50 मीटर थ्री पोजीशन पदक जीतने से चूक गईं और पांचवें स्थान पर रहीं, कोटा जीतने में सफल रहीं। 21 वर्षीय इस शूटर ने हाल ही में चेंगदू (चीन) में हुए विश्व यूनिवर्सियाड में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उन्होंने यहां क्वालिफाइंग दौर में रिकॉर्ड 589 का स्कोर किया।