Trending

ओलंपिक कोटा से चूके निशानेबाज आदर्श सिंह

आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप की पुरुष 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज आदर्श सिंह काउंटबैक के आधार पर पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल करने से चूक गए।

इस स्पर्धा का चौथा और अंतिम पेरिस ओलंपिक कोटा एस्टोनिया के पीटर ओलेस्क को मिला। ओलेस्क ने भी 583 अंक जुटाए थे, काउंटबैक के आधार पर आदर्श से एक स्थान आगे रहे। इस स्पर्धा से अन्य कोटा चीन, जापान और यूक्रेन के खाते में गए।

आदर्श ने क्वालीफिकेशन दौर में 583 अंक जुटाए जो यूक्रेन के डेनिस कुशनिरोव के समान थे। डेनिस ने छठा और अंतिम क्वालीफाइंग स्थान हासिल किया।

स्पर्धा में हिस्सा ले रहे अन्य भारतीयों में विजयवीर सिद्धू 577 अंक के साथ 25वें स्थान पर रहे, अनीष भानवाला ने 575 अंक के साथ 32वां स्थान हासिल किया।

भारत चार स्वर्ण और तीन कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में तीसरे स्थान पर है। चीन और अमेरिका पहले दो स्थान पर है। टूर्नामेंट में भाग ले रहे 101 देश में से 26 ने अभी तक पदक जीते है।

भारत ने चैंपियनशिप से तीन पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किए है जिससे उसके कुल कोटा की संख्या छह हो गई है। अंतिम दो ओलंपिक कोटा स्पर्धाएं पुरुष और महिला ट्रैप स्पर्धा बुधवार को शुरू होगी और दोनों के फाइनल गुरुवार को होंगे।