विश्व कप शतरंज : प्रज्ञानानंदा ने पहली बाजी में कार्लसन को ड्रॉ पर रोका
फिडे विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने पहली क्लासिकल बाजी में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को बराबरी पर रोका।
बुधवार को दो क्लासिकल मैच की दूसरी बाजी में कार्लसन सफेद मोहरों से शुरुआत करेंगे और फायदे की स्थिति में रहेंगे। प्रज्ञानानंदा ने सेमीफाइनल में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फाबियानो करूआना को 3.5-2.5 से मात देकर उलटफेर करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।

इस 18 वर्षीय ग्रैंडमास्टर ने अपने से ज्यादा अनुभवी और बेहतर रैंकिंग वाले खिलाड़ी के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन किया और सफेल मोहरों से खेलते हुए विरोधी खिलाड़ी को 35 चाल के बाद ड्रॉ के लिए राजी किया।
प्रज्ञानानंदा महान खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद के बाद विश्व कप फाइनल में जगह बनाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी है। वह 2024 में होने वाले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए भी क्वालीफाई कर चुके है।