डूरंड कप : क्वार्टरफाइनल लाइनअप तय, 24 अगस्त से शुरुआत
स्थानीय संगठन समिति द्वारा एक वर्चुअल मीटिंग में 132वें डूरंड कप के क्वार्टर-फाइनल मैचों के कार्यक्रम का ऐलान हुआ। टूर्नामेंट के क्वार्टर-फाइनल मैच 24 से 27 अगस्त तक होंगे।
गौरतलब है कि डूरंड कप के 132वें संस्करण का आगाज 03 अगस्त को हुआ था और इसका समापन 03 सितंबर को विवेकानंद युबा भारती क्रिरंगन में होगा। इस वर्ष टूर्नामेंट में 24 टीम ने खेला, जिसमें बांग्लादेश और नेपाल दो विदेशी टीम भी थी।

इस मीटिंग में क्वार्टरफाइनल में पहुंची आठ टीमों के प्रतिनिधि भी थे। बदलते मौसम की असुविधाओं की वजह से बदलती खेलने की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रथम क्वार्टर-फाइनल को कोकराझार से गुवाहाटी स्थानांतरित करने का फैसला हुआ।
132वें डूरंड कप क्वार्टर-फाइनल मुकाबलों का कार्यक्रम
पहला क्वार्टर फाइनल 24 अगस्त को इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम, गुवाहाटी में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी और इंडियन आर्मी एफटी के बीच होगा।
दूसरा क्वार्टर-फाइनल 25 अगस्त को विवेकानंद युबा भारती क्रिरंगन, कोलकाता में इमामी ईस्ट बंगाल एफसी और गोकुलम केरल एफसी के बीच होगा।
तीसरा क्वार्टर-फाइनल 26 अगस्त को इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम, गुवाहाटी में एफसी गोवा और चेन्नईयिन एफसी के बीच होगा।
चौथा क्वार्टर-फाइनल 27 अगस्त को विवेकानंद युबा भारती क्रिरंगन, कोलकाता में मोहन बगान सुपर जायंट्स और मुंबई सिटी एफसी के बीच होगा।