Trending

द हंड्रड लीग में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने बनाया खास रिकॉर्ड

वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के जिस बल्लेबाज को टीम में जगह नहीं मिली है। उस बल्लेबाज ने द हंड्रेड लीग में कमाल कर दिया। इंग्लैंड में खेली जा रही 100 गेंदों वाली लीग के 30वें लीग मैच में वेल्श फायर के खिलाफ हैरी ब्रूक ने नॉर्दन सुपरचार्जर्स के लिए ऐतिहासिक पारी खेली।

ब्रूक ने 42 गेंदों में 11 चौके और 7 छक्कों से नाबाद 105 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 250 का था। हैरान करने वाली बात ये थी कि नॉर्दन सुपरचार्जर्स की टीम के दूसरे बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 15 रन था। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार करने में सफल नहीं हो सका।

ये बल्लेबाज कोई और नहीं, बल्कि हैरी ब्रूक है, जिन्होंने द हंड्रेड लीग में ऐसी तबाही मचाई कि सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज शतक मारने का कारनामा किया।

हालांकि, उनकी टीम को जीत नहीं मिली, वे खुद प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने में सफल हुए। हैरी ब्रूक का ये शतक टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज शतक है और वे सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज है।

उनसे पहले इस लीग में विल जैक्स और विल स्मीड ने शतकीय पारियां खेली है। इतनी तेज गति से किसी भी बल्लेबाज ने बल्लेबाजी नहीं की। हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान सुपर लीग, आईपीएल में भी शतक ठोका है।

आईपीएल में उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। अगर मैच की बात करें तो हैरी ब्रूक के शतक से नॉर्दन सुपरचार्जर्स ने 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए। वेल्श फायर टीम ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 90 गेंदों में मैच को खत्म कर दिया।

स्टीफन एस्किनजीब ने 28 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली, जॉनी बेयरेस्टो 39 गेंदों में 44 रन बनाने में सफल हुए। 22 गेंदों में 42 रनों की तूफानी पारी जो क्लार्क ने खेली और टीम को बड़ी जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।