आयरलैंड के खिलाफ तीसरा टी-20 आज, ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
एशिया कप के आगाज से पहले टीम इंडिया को आज अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलती दिखाई देगी। एशिया कप के लिए चुने गए 17 प्लेयर्स में से 3 खिलाड़ी आयरलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में खेलते हुए दिखाई देने वाले है।
टीम इंडिया की बात करें तो जसप्रीत बुमराह की कप्तानी वाली टीम सीरीज जीत चुकी है। ऐसे में टीम में बदलाव संभव है, कप्तान और टीम मैनेजमेंट शायद ही कोई बदलाव करना चाहेगा।
उन प्लेयर्स को मौका मिले तो अच्छा है, जो एशियन गेम्स 2023 में खेलते हुए नजर आएंगे, इस सीरीज में ज्यादातर वही प्लेयर है, जो एशियन गेम्स में होंगे।

सिर्फ एक ही खिलाड़ी ऐसा है, जो एशिया कप और एशियन गेम्स दोनों में है। ये तिलक वर्मा है। एशिया कप 2023 की टीम में शामिल तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा यहां खेलते नजर आएंगे।
वैसे तो चार खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में होंगे, उनमें से एक खिलाड़ी एशिया कप 2023 के लिए ट्रेवलिंग रिजर्व का हिस्सा है। ये खिलाड़ी संजू सैमसन है, जो अनफिट केएल राहुल के बैकअप होंगे।
संभावित प्लेइंग इलेवन (भारत)
यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह
0-2 से पिछड़ चुकी और सीरीज गंवा बैठी आयरलैंड टीम के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, टीम अपने दर्शकों के सामने कम से कम एक मैच जीतकर सम्मान के साथ सीरीज को समाप्त करना चाहेगी।
ऐसे में कप्तान पॉल स्टर्लिंग ज्यादा बदलाव करने से बचेंगे। कुछ प्लेयर्स को मौका मिलने की उम्मीद है, जिनमें रॉस अडायर, गैरेथ डेलानी और थियो वैन वोर्कोम है।
संभावित प्लेइंग इलेवन (आयरलैंड)
रॉस अडायर, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, क्रेग यंग, थियो वैन वोर्कोम और बेंजामिन व्हाइट