जेस्विन एल्ड्रिन फाइनल के लिए क्वालीफाई, खराब प्रदर्शन की वजह से मुरली श्रीशंकर बाहर
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नैशनल रिकॉर्ड होल्डर लंबी कूद के एथलीट जेस्विन एल्ड्रिन ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया, उनके साथी प्रतिस्पर्धी मुरली श्रीशंकर खराब प्रदर्शन के बाद क्वॉलिफिकेशन दौर से ही बाहर हो गए।
मार्च में 8.42 मीटर के नैशनल रिकॉर्ड से सीजन के बेस्ट प्रदर्शन करने वाले एथलीट के तौर पर उतरे एल्ड्रिन ग्रुप बी क्वॉलिफिकेशन दौर में छठे स्थान पर रहे और वह दोनों ग्रुप में बेस्ट 12वें एथलीट के तौर पर अंतिम क्वॉलिफायर के रूप में फाइनल्स में पहुंचे।

श्रीशंकर ने 7.74 मीटर, 7.66 मीटर और 6.70 मीटर के निराशाजनक प्रयास किए। वह ग्रुप ए क्वॉलिफिकेशन में 12वें स्थान से कुल 22वें स्थान पर रहे।
एल्ड्रिन ने अपने पहले प्रयास में 8.0 मीटर की कूद लगाई, अगले दो प्रयासों में ‘फाउल’ कर गए। यह प्रदर्शन उन्हें गुरुवार को होने वाले 12 प्लेयर्स के फाइनल में पहुंचाने के लिए काफी था।
फाइनल्स में वही एथलीट पहुंचते है, जो 8.15 मीटर की कूद लगाते है या दो क्वॉलिफिकेशन ग्रुप के टॉप 12 पर रहते है। उनका क्वॉलिफिकेशन दौर से बाहर होना भारतीय खेमे के लिए बुरी खबर रही क्योंकि 3000 मीटर स्टीपलचेस एथलीट अविनाश साबले पहले ही फाइनल्स में पहुंचने में फेल रहे थे जिनसे कम से कम फाइनल्स में पहुंचने की उम्मीद थी।
श्रीशंकर इस सीजन में एल्ड्रिन से ज्यादा निरंतर रहे थे, वह कई मौकों पर आठ मीटर की कूद लगाने में सफल रहे थे। उन्होंने जून में भुवनेश्वर में 8.41 मीटर से अपना व्यक्तिगत बेस्ट प्रदर्शन किया था।
जुलाई में एशियाई चैंपियनशिप में 8.37 मीटर की कूद से उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था। श्रीशंकर की यह तीसरी वर्ल्ड चैंपियनशिप थी, वह 2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप में सातवें स्थान पर रहे थे। एल्ड्रिन के लिए यह दूसरी वर्ल्ड चैंपियनशिप है। वह अमेरिका में 2022 चरण में क्वॉलिफिकेशन दौर से बाहर हो गए थे।
एल्ड्रिन और श्रीशंकर दोनों ने सीजन के बेस्ट लंबी कूद खिलाड़ियों की लिस्ट में क्रम से पहले और दूसरे स्थान की रैंकिंग से वर्ल्ड चैंपियनशिप में जगह बनाई थी।