Trending

डब्लूएफआई : विश्व कुश्ती संघ ने रद्द की सदस्यता, न्यूट्रल एथलीट के तौर पर खेलेंगे भारतीय पहलवान

विश्व कुश्ती संघ (यूनाइडेट वर्ल्ड रेसलिंग) ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द कर दी है। भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव नहीं होने के चलते यह कार्रवाई हुई। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का कार्यकाल काफी पहले ही खत्म हो चुका है।

कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द होने की वजह से 16 सितंबर से होने वाली आगामी ओलंपिक-क्वालीफाइंग विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवान भारत के झंडे के तले नहीं खेलेंगे। इन सभी को न्यूट्रल एथलीट’ के रूप में भाग लेना होगा।

भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव कई बार स्थगित हो चुके है। कई राज्यों के कुश्ती संघ चुनाव की मौजूदा प्रक्रिया से संतुष्ट नहीं है और उनकी याचिका पर कई बार कुश्ती संघ के चुनाव पर रोक लग चुकी है।

इसी वजह से विश्व कुश्ती संघ ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द कर दी है। कुश्ती संघ में चुनाव कराने के कई प्रयास हुए और सुप्रीम कोर्ट ने कई बार चुनाव की तारीखें तय की, अलग-अलग हाईकोर्ट अलग-अलग राज्य के कुश्ती संघों की याचिका के आधार पर चुनाव में रोक लगाते रहे है। इसी वजह से अभी तक कुश्ती संघ के चुनाव नहीं हो पाए है।