Trending
सात्विक व चिराग विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में
कोपनहेगन : सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में इंडोनेशिया के लियो रोली कार्नांडो और डैनियल मार्टिन को हराकर पुरुष युगल क्वार्टरफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है।
यह कार्नांडो और मार्टिन के खिलाफ सात्विक-चिराग की दो मुकाबलों में दूसरी जीत है। अगले चरण में शीर्ष भारतीय युगल का सामना डेनमार्क के किम एस्ट्रप/एंडर्स रासमुसेन या मलेशिया के ओंग यू सिन/तियो ई यी से होगा।

प्री-क्वार्टरफाइनल मैच का पहला गेम जीतने के बाद भारतीय जोड़ी थोड़ा लड़खड़ाई, लेकिन अंततः वे अपने इंडोनेशियाई प्रतिद्वंदियों को एक घंटा एक मिनट में 21-15, 19-21, 21-9 से हराने में सफल रहे।