Trending

हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर : भारत की जीत से शुरुआत

ओमान : एशियाई हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर में भारतीय महिला हॉकी टीम ने दमदार शुरुआत करते हुए अपने पहले मैच में मलेशिया को 7-2 से हराया।

भारत की इस एकतरफा जीत में कप्तान नवजोत कौर (तीसरा, 28वां मिनट) और मोनिका टोप्पो (12वां, 20वां मिनट) ने दो-दो गोल किये, अक्षता धेकाले (चौथा मिनट), मरियाना कुजुर (17वां मिनट) और महिमा चौधरी (28वां मिनट) ने एक-एक गोल का योगदान दिया। मलेशिया की तरफ से वान वान (सातवां मिनट) और अज़ीज़ ज़ाफ़िराह (11वां मिनट) ही गोल कर सकीं।