Trending

दूसरी बार पिता बने पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह

टीम इंडिया को 2011 वनडे वर्ल्ड कप में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह दूसरी बार पिता बन गए है. युवराज सिंह के फैन्स ने अचानक ऐसी खबर दी है जो बहुत बड़ी है, इसके बारे में किसी को ज्यादा जानकारी नहीं थी.

परिवार और पूर्व क्रिकेटर के करीबी लोगों के अलावा कम लोग जानते थे कि वह पिता बनने वाले है. युवराज सिंह के तस्वीर शेयर करने के बाद से बधाइयों का तांता लग गया है.

सिक्सर किंग के घर एक नन्हीं परी ने जन्म लिया है. सोशल मीडिया पर उन्होंने पत्नी हेजल कीच और बेटे के साथ बेटी को गोद में लिए हुए फोटो साझा की है. उन्होंने बताया कि वह कितने खुश है कि उनके घर राजकुमारी के आने से परिवार पूरा हो गया है.

फोटो साझा करते हुए युवराज सिंह ने लिखा, जब से हमारे घर नन्ही राजकुमारी आई है तब से रात में जागने का मजा और भी मजेदार हो गया है. ये अनुभव अलग है और अब परिवार पूरा लगता है