Trending

विश्व चैंपियनशिप : क्वार्टरफाइनल में हार के साथ सात्विक-चिराग बाहर हुए

कोपनहेगन : बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में मेज़बान डेनमार्क के किम एस्ट्रप और एंडर्स रासमुसेन से हारने के बाद सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी बाहर हो गई।

वर्ष 2022 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय जोड़ी इस बार क्वार्टरफाइनल में जगह नहीं बना सकी। रासमुसेन-एस्ट्रप की जोड़ी ने 48 मिनट चले मैच में भारतीय युगल को 21-18, 21-19 से मात दी।