Trending
डूरंड कप : सेमीफाइनल में ईस्ट बंगाल एफसी, गोकुलम केरल एफसी का सफर खत्म
कोलकाता : डूरंड कप के क्वार्टरफाइनल में ईस्ट बंगाल एफसी ने गोकुलम केरल एफसी को 2-1 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

विवेकानंद युवा भारती क्रिड़ांगन पर हुए मैच में विजेता टीम के लिए जॉर्डन एल्सी (पहला मिनट) ने गोल किया, बोबा अमीनो (57वां मिनट) ने गोकुलम के लिये गोल दागा। इस बराबरी के मैच में बोबा ने 77वें मिनट में एक आत्मघाती गोल किया जो गोकुलम की हार का कारण बना।