Trending

नहीं रहे पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई विजेता ब्रे व्याट

नई दिल्ली। पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन ब्रे व्याट का 36 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हुई है। डब्ल्यूडब्ल्यूई अधिकारी पॉल “ट्रिपल एच” लेवेस्क ने सोशल मीडिया पर ब्रे व्याट के निधन की जानकारी दी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रे व्याट, जिनका असली नाम विंडहैम रोटुंडा था, एक अज्ञात स्वास्थ्य समस्या से निपटने के दौरान डब्ल्यूडब्ल्यूई में पिछले कई महीनों से निष्क्रिय थे। वह 2009 से डब्ल्यूडब्ल्यूई के साथ जुड़े हुए थे।

2021 और 2022 में वह डब्ल्यूडब्ल्यूई के साथ नहीं थे। एक वर्ष के लिए उन्हें रिहा किया गया था और यह फैसला सबको हैरान करने वाला था।

रोटुंडा पिछले वर्ष सितम्बर में बहुत धूमधाम और रहस्यमय कहानी के साथ डब्ल्यूडब्ल्यूई में लौटे, जिसमें विगनेट्स भी थे, जिससे टेलीविजन रेटिंग को बढ़ावा देने में मदद मिली।

पॉल लेवेस्क ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया “अभी डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेमर माइक रोटुंडा का फोन आया, जिन्होंने हमें दुखद समाचार के बारे में बताया कि हमारे डब्ल्यूडब्ल्यूई परिवार के सदस्य, विंडहैम रोटुंडा, जिन्हें ब्रे व्याट के नाम से भी जाना जाता है, अप्रत्याशित रूप से निधन हो गया।

हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है और हम चाहते है कि इस समय हर कोई उनकी निजता का सम्मान करे। ब्रे व्याट डब्ल्यूडब्ल्यूई में तीन बार विश्व विजेता रहे, जिसमें एक बार डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप और दो बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप शामिल है।

उन्होंने अगस्त 2018 से अप्रैल 2019 तक ब्रेक लिया और एक नए चरित्र, द फीन्ड के साथ वापस लौटे। व्याट पहलवानों की एक लम्बी कतार से आये थे। उनके पिता हॉल ऑफ फेमर माइक रोटुंडा थे।

समाचार आउटलेट के अनुसार, उनके दादा, ब्लैकजैक मुलिगन ने एक पेशेवर पहलवान के रूप में अपनी छाप छोड़ी और परंपरा को जारी रखते हुए, उनके चाचा, बैरी और केंडल विंडहैम ने भी कुश्ती की दुनिया में अपना करियर बनाया।