अंतिम पंघाल सहित ये पहलवान विश्व चैंपियनशिप में ठोकेंगे ताल
बेलग्रेड (सर्बिया) में 16 से 24 सितंबर को होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के ट्रायल में जीत हासिल करके अंतिम पंघाल ने टीम में जगह बना ली।
53 भार वर्ग में अंतिम ने हरियाणा की मंजू को हराया। 76 भार वर्ग में एशियाड ट्रायल में किरन से हारने वाली यूपी की दिव्या काकरान ने इस बार उन्हें हरा दिया। सोनम और राधिका अपने भार वर्ग 62 और 68 में तीसरे स्थान पर रहीं।

एनआईएस पटियाला में हुए ट्रायल में एशियाई खेल की टीम में शामिल सोनम मलिक (62), राधिका (68) और किरन (76) को हार मिली। ग्रीको रोमन की टीम में एक भी एशियाई खेलों की टीम में शामिल पहलवान चयनित नहीं हुआ।
विश्व चैंपियनशिप (चयनित टीम)
ग्रीको रोमन: अजय (55), मनीष (60), विक्रम (63), विनायक (67), अंकित गुलिया (72), गुरप्रीत सिंह (77), साजन (82), मनोज कुमार (87), शैलेश (97), मेहर सिंह (130)
महिला फ्रीस्टाइल: नीलम (50), अंतिम पंघाल (53), नेहा (55), सरिता (57), अंजलि (59), मनीषा (62), अंतिम कुंडू (65), प्रियंका (68), ज्योति बेरवाल (72), दिव्या काकरान (76)