लोगों के सिर चढ़कर बाेला वर्ल्ड कप का जुनून

भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टिकटों की बिक्री कल यानी शुक्रवार 25 अगस्त से शुरू हो गई है। पहले दिन नॉन इंडियन मैच की टिकट की बिक्री हुई, इस दौरान फैन्स का ऐसा जमावड़ा लगा कि आधिकारिक वेबसाइट और ऐप लगभग 35 से 40 मिनट के लिए क्रैश हो गए।

बता दें, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में भारत के अभ्यास मैचों के टिकट 30 अगस्त से खरीदे जा सकेंगे। एक दिन बाद, चेन्नई (बनाम ऑस्ट्रेलिया, आठ अक्टूबर), दिल्ली (बनाम अफगानस्तिान, 11 अक्टूबर) और पुणे (बनाम बंगलादेश, 19 अक्टूबर) में भारत के मैचों के लिये टिकट खोले जाएंगे।

वर्ल्ड कप टिकटों की बिक्री काफी देर से शुरु हुई है और पहले ही दिन बिक्री उन मैचों की थी जिसमें भारत नहीं खेल रहा। यह प्रक्रिया स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे शुरु हुई और इसके तुरंत बाद प्रशंसकों ने ‘बुक माई शो’ एप के क्रैश होने की शिकायत की।

यह एप पांच अक्टूबर से शुरु होने वाले विश्व कप के लिए टिकट साझीदार है। इस कारण खेल प्रेमियों को टिकट बुक करने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

ये हालत तो तब है जब भारत के मैच नहीं है, सोचिए जब 30 अगस्त से भारत के वॉर्म अप मैच और 31 अगस्त से अधिकारिक मैच की टिकट बिक्री शुरू होगी तो क्या हाल होगा।

एक समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार, दिल्ली के एक खेल प्रेमी अतिरव कपूर ने शुक्रवार को कहा, ”यह वास्तव में निराशाजनक है।

टिकटों की बिक्री का ऐलान इतनी देर से हुआ और इसके बाद बुनियादी प्रणाली का ढांचा तैयार नहीं है तो इससे ताकतर बीसीसीआई और आईसीसी की छवि खराब होती है।

दुनिया भर में इस तरह के टूर्नामेंट आयोजित किए जाते है जिसके लिए लॉटरी और टिकट पंक्तियां जैसी व्यवस्था बहुत सामान्य है। टिकट बिक्री के आधे घंटे बाद वेबसाइट ने काम करना शुरू कर दिया लेकिन तब तक काफी प्रशंसक संयम खो चुके थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, फैन्स 1 सितंबर से धर्मशाला (बनाम न्यूजीलैंड, 22 अक्टूबर), लखनऊ (बनाम इंग्लैंड, 29 अक्टूबर) और मुंबई (बनाम श्रीलंका, दो नवंबर) में मेजबान टीम के मुकाबलों के लिये टिकट खरीद सकेंगे।

दो सितंबर को कोलकाता (बनाम दक्षिण अफ्रीका, पांच नवंबर) और बेंगलुरु (बनाम नीदरलैंड, 12 नवंबर) के मैचों के टिकट उपलब्ध होंगे। एक बार टिकट बुक हो जाने पर फैन्स को इसे कूरियर द्वारा प्राप्त करने या निर्दिष्ट स्थान से प्राप्त करने का विकल्प दिया जाएगा।

जो लोग कूरियर से अपने टिकट एकत्र करना चाहते है उन्हें 140 रुपये अतिरक्ति भुगतान करना होगा। कूरियर विकल्प उन लोगों पर लागू होंगे जो नर्धिारित मैच से 72 घंटे पहले टिकट खरीदेंगे। बीसीसीआई ने बताया कि ई-टिकट की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।