यूपी टी-20 लीग : छह टीमों के ये होंगे सहयोगी स्टाफ, देखें लिस्ट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश टी-20 क्रिकेट लीग के पहले सत्र का आगाज 30 अगस्त से होगा। इसके पहले सत्र में छह टीमों की घोषणा हो चुकी है।
यूपीसीए ने कमर कस ली है और अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। इस लीग में यूपी के धाकड़ खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देने वाले है।

आईपीएल की तरह उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन इस टी-20 लीग में यूपी क्रिकेट के सितारों के शामिल होने इस लीग को पहले सीजन में छह टीमें भाग लेंगी।
पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पाण्डेय अब लखनऊ फाल्कन्स टीम के गेंदबाजी कोच होंगे। वहीं रिजवान शमशाद बल्लेबाजी कोच और एसपीएस चौहान फील्डिंग कोच होंगे।
सहयोगी स्टाफ लिस्ट
लखनऊ फाल्कन्स
निदेशक : अमरीश गौतम
बैटिंग कोच : रिजवान शमशाद
बॉलिंग कोच : ज्ञानेंद्र पांडे
फील्डिंग कोच : एसपीएस चौहान
मैनेजर : मृत्युंजय त्रिपाठी
काशी रुद्रास
निदेशक : मोहम्मद आमिर खान
बैटिंग कोच : कमलकांत कनौजिया
बॉलिंग कोच : उबैद कमल
फील्डिंग कोच : मनोज सिंह
मैनेजर : सतीश जायसवाल
कानपुर सुपरस्टार्स
निदेशक : अरविंद कपूर
बैटिंग कोच : कपिल पांडे
बॉलिंग कोच : मूसी रजा
फील्डिंग कोच : उमंग शर्मा
मैनेजर : आरिस आलम
नोएडा सुपर किंग्स
निदेशक : प्रवीण गुप्ता
बैटिंग कोच : नासिर अली
बॉलिंग कोच : गोपाल शर्मा
फील्डिंग कोच : ललित वर्मा
मैनेजर : अरविंद सोलंकी
मेरठ मैवरिक्स
निदेशक : उत्कर्ष चंद्र
बैटिंग कोच : ध्रुव सिंह
बॉलिंग कोच : ए डब्ल्यू जैदी
फील्डिंग कोच : इम्तियाज अहमद
मैनेजर : मोहम्मद असलम
गोरखपुर लायंस
निदेशक : के एल तेजवानी
बैटिंग कोच : शशिकांत खांडेकर
बॉलिंग कोच : रत्नेश मिश्रा
फील्डिंग कोच : रंजीत यादव
मैनेजर : विश्वजीत सिंह
