Trending

एफसी गोवा डूरंड कप के सेमीफाइनल में


गुवाहाटी : 132वें डूरंड कप में पूर्व विजेता एफसी गोवा ने चेन्नईयिन एफसी को 4-1 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
कार्ल मैकहग (30वें मिनट), कार्लोस मार्टिनेज (37वें मिनट), नोआ सादोई (90+1वें मिनट) और विक्टर रोड्रिग्स (90+3वें मिनट) में गोवा की टीम के लिए गोल किए।

एकमात्र गोल चेन्नईयिन एफसी के बिकास युमनाम ने पांचवें मिनट में किया।