Trending

बर्थडे विशेष : सर डॉन ब्रैडमैन की ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन में सिर्फ ये भारतीय हो सका था शामिल

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर सर डॉन ब्रैडमैन का आज जन्मदिन है, वे इस दुनिया में नहीं है। क्रिकेट में महान प्लेयर्स में सबसे ऊपर सर डॉन का नाम आता है। आज भी उनके आंकड़े ऐसे है, जिनके आस-पास भी कोई अन्य बल्लेबाज नहीं है।

सर डॉन ब्रैडमैन ने जो अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन चुनी थी, उनमें 7 ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स को शामिल किया था। खुद भी वे इस टीम का हिस्सा थे। इसमें एक दक्षिण अफ्रीका, एक इंडिया, एक वेस्टइंडीज और एक इंग्लैंड का खिलाड़ी था।

एक बार उन्होंने अपनी सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ एकादश चुनी थी, जिसमें एक एशियाई खिलाड़ी को जगह मिली थी और ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर थे।

12वां खिलाड़ी उन्होंने इंग्लैंड की टीम से लिया था। 99.94 के औसत से टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड कायम करने वाले डॉन ब्रैडमैन ने अपनी प्लेइंग इलेवन में सचिन तेंदुलकर को शामिल किया था।

सचिन की बल्लेबाजी से वे काफी प्रभावित थे और सचिन ने भी उनसे कई बार मुलाकात की थी। ब्रैडमैन की प्लेइंग इलेवन में ऑस्ट्रेलिया के आर्थुर मौरिस, डॉन ब्रैडमैन, डॉन टैलॉन, रे लिंडवॉल, डेनिस लिली, बिल ओरीली और क्लेयर गिरमेट थे।

दक्षिण अफ्रीका ओपनर बैरी रिचर्ड्स, भारत के नंबर चार के बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स, इंग्लैंड के एलिक बेडसर को टीम में जगह मिली थी।

उनकी टीम में 12वें खिलाड़ी इंग्लैंड के वॉली हैमंड थे। 27 अगस्त 1908 को जन्मे डॉन ब्रैडमैन का निधन 92 वर्ष की उन्र में 25 फरवरी 2001 में हुआ था।

52 मैचों में उन्होंने 80 पारियां खेलीं और कुल 6996 रन बनाए, जिसमें 334 रनों का स्कोर सर्वाधिक था। 29 शतक, 12 दोहरे शतक और 13 अर्धशतक शामिल थे।