Trending

पहली बार विश्व चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय पुरुष 4×400 मी रिले टीम क्वालीफाई

भारत की पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो मिनट 59.05 सेकेंड के समय के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।

इससे पहले राष्ट्रीय रिकॉर्ड 2021 में 3:00.25 के समय से बना था। भारतीय प्लेयर्स ने विश्व रिकॉर्डधारी अमेरिकी चौकड़ी को कड़ी चुनौती दी और दूसरे स्थान पर रही।

भारत दो हीट में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर रहा। वह मजबूत ब्रिटेन (2:59.42) और जमैका (2:59.82) से आगे रहा जिन्होंने क्रमश: तीसरा और पांचवां स्थान हासिल किया।

भारत से मोहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मोहम्मद अजमल वारियाथोडी और राजेश रमेश की चौकड़ी ने पहली हीट (क्वालीफाईंग रेस) में अमेरिका (2:58.47) के बाद दूसरा स्थान हासिल कर फाइनल में जगह बनाई।

प्रत्येक दो हीट में से शीर्ष तीन पर रहने वाली और अगली दो सबसे तेज रहने वाली चौकड़ी ही फाइनल में पहुंचती है। एशियाई रिकॉर्ड दो मिनट 59.51 सेकेंड का था जो जापान की टीम के नाम था।