Trending

मन की बात : वर्ल्ड यूनिवर्सिटी पदक विजेताओं के कमाल की पीएम मोदी ने की तारीफ

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक जीतने वाले प्लेयर्स की जमकर तारीफ की। इस सप्ताह मन की बात में पीएम मोदी ने इस बार पदक जीतने वाले कुछ प्लेयर्स से बात भी की।

पीएम ने अपने कार्यक्रम में बताया कि इस वर्ष भारत ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेल में कुल 26 पदक जीते, जिनमें 11 स्वर्ण पदक शामिल है। भारत इन खेल में कुल 18 पदक ही जीत पाया था। पीएम मोदी ने कहा “कुछ ही दिनों पहले चीन में विश्व यूनिवर्सिटी गेम्स हुए थे।

इन खेल में इस बार भारत ने अभी तक का अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। हमारे प्लेयर्स ने कुल 26 पदक जीते, जिनमें से 11 स्वर्ण पदक शामिल थे।

आपको ये जानकर अच्छा लगेगा कि 1959 से लेकर अभी तक जितने विश्व यूनिवर्सिटी गेम्स हुए है, उनमें जीते सभी पदकों को जोड़ दें तो भी ये संख्या 18 तक ही पहुंचती है। पीएम ने जिन प्लेयर्स से बात की वह अलग-अलग राज्यों से थे और देश के अलग-अलग कोने के रहने वाले है।

प्लेयर्स ने पीएम से बात करके अपनी खुशी जाहिर की और बोला कि इस तरह की सराहना भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है।

भारत ने 62 वर्ष में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में कुल 18 पदक ही जीते थे, इस बार भारतीय खिलाड़ी 26 पदक जीतने में सफल रहे, जिनमें 11 स्वर्ण पदक भी शामिल है। भारतीय प्लेयर्स की सफलता में खेलो इंडिया गेम्स जैसे आयोजनों का बड़ा योगदान है।